Elvish Jiya Engagement: Elvish Yadav ने Jiya Shankar का हाथ थामकर किया प्यार का ऐलान, क्या कर ली Engagement
सोशल मीडिया स्टार जिया शंकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इससे सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। एल्विश यादव ने जिया का हाथ थामे एक फोटो शेयर की है, उन्होंने लिखा है, 'मैंने प्यार को एक और मौका दिया है और मुझे मेरा प्यार मिल गया है।' एल्विश यादव ने स्टोरी शेयर करते हुए जिया शंकर के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी है कि सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने जिया शंकर से सगाई कर ली है।
जानिए कौन हैं जिया शंकर
जिया शंकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2013 में की थी। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'Entha Andanga Unnave' से डेब्यू किया था। लेकिन साल 2015 में जिया शंकर छोटे परदे पर नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने लव बाय चांस से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'मेरी हानिकारक बीवी', 'क्वींस हैं हम', 'लाल इश्क' और 'काटेलाल एंड सन' जैसे टीवी सीरियल में नजर आई थीं।
पहले भी जुड़ चुका है नाम
बता दें कि जिया शंकर को कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'पिशाचिनी' से पहचान मिली थी। जिया ने साउथ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आई हैं। इस शो के दौरान जिया का नाम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ा था। लेकिन कुछ दिन पहले जिया ने एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर करके कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने रिश्ते को निजी रखना चाहती हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

